बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग पर शासन ने लिया संज्ञान
बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज को राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालय और कर्मचारियों के विनियमित करने की मांग पर शासन ने भी संज्ञान लिया है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा ने उच्च शिक्षा निदेशक को मामले में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 3 सितंबर को अस्थायी कर्मचारी पूर्व मंत्री व कैंट विधायक राजेश अग्रवाल को भी …
बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज को राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालय और कर्मचारियों के विनियमित करने की मांग पर शासन ने भी संज्ञान लिया है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा ने उच्च शिक्षा निदेशक को मामले में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 3 सितंबर को अस्थायी कर्मचारी पूर्व मंत्री व कैंट विधायक राजेश अग्रवाल को भी ज्ञापन सौंपेंगे।
बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि 11 अगस्त को हरीश चंद्र मौर्य और जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ गया था। यहां जनता दरबार में शिकायत की थी। शिकायत पर मुख्यमंत्री के सचिव ने संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जितेंद्र का कहना कि हम आंदोलन को जल्दी ही तेज करेंगे। बरेली कॉलेज के कर्मचारी 4 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले 105 दिन लगातार प्रदर्शन किया था लेकिन कोरोना काल में महाविद्यालय बंद होने पर प्रदर्शन रोक दिया गया था। एक बार फिर से प्रदर्शन शुरू किया गया है। 4 सितंबर को विरोध करते हुए आठ महीने हो जाएंगे।
