बरेली: संजय नगर में गोलीकांड में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आठ दिन पहले संजय नगर में हुए विवाद में विक्की नाम के युवक को आरोपियों ने घेरकर धारदार हथियार से मारकर फायर किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने मारपीट के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया था। इस मामले में नामजद मुख्य …

बरेली, अमृत विचार। आठ दिन पहले संजय नगर में हुए विवाद में विक्की नाम के युवक को आरोपियों ने घेरकर धारदार हथियार से मारकर फायर किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने मारपीट के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया था। इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी रोहन ठाकुर को बारादरी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं दो आरोपी अब भी फरार हैं।

रक्षाबंधन के दिन बारादरी के संजय नगर में एक युवक को घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इलाके का रहने वाला विक्की यादव अपनी पत्नी को मायके से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में आरोपी दलेल सिंह, चंदू यादव, रोहन ठाकुर, बहादुर व कुछ अन्य लोगों ने विक्की से मारपीट की थी। आरोपियों ने परिजनों पर भी धारदार हथियार से हमला व फायरिंग कर घायल कर दिया था। झगड़े के दौरान विक्की के सिर में गंभीर चोट व छर्रे लगने से निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर शांत बैठ गई थी।

परिजनों के हंगामे के बाद बारादरी पुलिस हरकत में आई और मारपीट व झगड़े की रिपोर्ट को हत्या के मामले में तरमीम कर दिया। इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन ठाकुर को पकड़ा। रोहन ठाकुर पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। जहां से छूटने के बाद भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका