अलीगढ़: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तेरहवीं संस्कार आज, इन मंत्रियों का आना तय…
अलीगढ़। आज अलीगढ़ जिले के अतरौली स्थित केवीएम इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की तेरहवीं संस्कार है। इस ब्रह्मभोज के लिए 1400 कारीगरों को लगवाया गया है। ब्रह्मभोज में एक लाख से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे। क्षेत्रीय जनता के लिए रामघाट रोड की ओर से प्रवेश रहेगा। यहां छोटे-बड़े चार पंडाल …
अलीगढ़। आज अलीगढ़ जिले के अतरौली स्थित केवीएम इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की तेरहवीं संस्कार है। इस ब्रह्मभोज के लिए 1400 कारीगरों को लगवाया गया है। ब्रह्मभोज में एक लाख से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे। क्षेत्रीय जनता के लिए रामघाट रोड की ओर से प्रवेश रहेगा। यहां छोटे-बड़े चार पंडाल लगाए गए हैं। कॉलेज रोड की ओर से वीवीआईपी के पहुंचने की व्यवस्था है। कैटर्स पवन वार्ष्णेय के अनुसार 700 कारीगरों के साथ व्यंजन बनाने का काम शुरू हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में अभी तक यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का आना तय हो गया है। इसके अलावा और भी तमाम संगठन के शीर्ष पदाधिकारी और वीवीआईपी के आने के आसार हैं।
