लखनऊ: बीबीएयू में शपथ ग्रहण के साथ स्वच्छ भारत पखवाड़े की शुरुआत
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत समस्त विभागों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने आज स्वच्छता शपथ ग्रहण की है। सभी ने हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने, गंदगी नहीं करने और न करने देने की शपथ ली है। इसके साथ ही व्यक्तिगत, क्षेत्रीय और कार्यस्थल पर स्वच्छता रखने की …
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत समस्त विभागों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने आज स्वच्छता शपथ ग्रहण की है। सभी ने हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने, गंदगी नहीं करने और न करने देने की शपथ ली है। इसके साथ ही व्यक्तिगत, क्षेत्रीय और कार्यस्थल पर स्वच्छता रखने की भी शपथ ग्रहण की है।
सभी विभाग के अध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग में सुबह 11:00 बजे सभी को शपथ दिलाई। सभी ने स्वच्छता के लिए अपने आप-पास के लोगों को भी प्रोत्साहित करने की शपथ ग्रहण की ताकि देश और इसके नागरिकों को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।
