लखनऊ: सीएम योगी ने अपनाया सख़्त रवैया, अधिकरियों को दिए यह निर्देश…
लखनऊ। बापू भवन में निजी सचिव के आत्महत्या की कोशिश के मामले पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया। इसके साथ ही अधिकरियों को सख़्त दिशा निर्देश दिए। बापू भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। जिसके बाद सीएम योगी सख़्त हो गए। योगी ने बापू भवन के साथ सभी सरकारी कार्यालयों में असलहा ले …
लखनऊ। बापू भवन में निजी सचिव के आत्महत्या की कोशिश के मामले पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया। इसके साथ ही अधिकरियों को सख़्त दिशा निर्देश दिए। बापू भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। जिसके बाद सीएम योगी सख़्त हो गए। योगी ने बापू भवन के साथ सभी सरकारी कार्यालयों में असलहा ले जाने पर रोक लगा दी है। सचिवालय के साथ सभी संवेदनशील शासकीय कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कराए जाने के आदेश भी दिए हैं।
सीएम योगी ने अपर मुख्य सचिव गृह, एडीजी कानून-व्यवस्था और सचिवालय प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। असलहा लेकर किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। पान-मसाला, गुटखा, तम्बाकू आदि पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों के बाह्य व भीतरी परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही महिला कर्मियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
