लखनऊ: मालिक के घर में सालों से चोरी कर रहा था नौकर, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हजरतगंज के क्षेत्र में लाप्लास कालोनी में रहने वाले केजीएयमू के डॉक्टर नईम अहमद के घर उनका नौकर लंबे समय से चोरी कर रहा था। डॉक्टर को जब शक हुआ तब उसने सीसीटीवी लगवा लिया। इसके बाद नौकर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। डॉक्टर नईम अहमद के घर से उनके नौकर ने …

लखनऊ। हजरतगंज के क्षेत्र में लाप्लास कालोनी में रहने वाले केजीएयमू के डॉक्टर नईम अहमद के घर उनका नौकर लंबे समय से चोरी कर रहा था। डॉक्टर को जब शक हुआ तब उसने सीसीटीवी लगवा लिया। इसके बाद नौकर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

डॉक्टर नईम अहमद के घर से उनके नौकर ने पुरखों के समय की रखी विदेशी एंटिक लैंप और बच्चों की कुर्सी, बर्तन के साथ गृहस्थी के कई समान चोरी किए। डॉक्टर ने सीसी फुटेज की मदद से नौकर को चोरी करते देखा। बिना किसी देरी के डॉक्टर ने नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने नौकर के घर पर छापेमारी की और सारा समान उसके पास से बरामद किया। आपको बता दें, गोसाईगंज निवासी के गुडौली सराय इच्छौलिया निवासी सरवन कुमार डॉक्टर के यहां साफ सफाई का काम करता था। वह हलवासिया मार्केट के ऊपर सर्वेंट क्वाटर में रहता था। पुलिस को उसके घर से जब समान मिला तब उसने चोरी करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार