यूपी: अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की भाजपा सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण जनता बेहाल है। बारिश-जलजमाव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहा है। प्रदेश सरकार की ओर …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की भाजपा सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण जनता बेहाल है। बारिश-जलजमाव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहा है न तो समय से दवाओं का छिड़काव हुआ और न ही इलाज की समुचित व्यवस्था।

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 56 मौत होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। प्रदेश की राजधानी और समीपवर्ती जिले टाइफाइड की चपेट में है। राजधानी में अब तक टाईफाइड से लगभग सौ लोग प्रभावित हो चुके है। जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का भी अकाल है। अखिलेश ने कहा कि प्रचार में लीन भाजपा सरकार नींद से जागे और लखनऊ व प्रदेश के शहरों, बस्तियों, गांवों में फैल रहे खतरनाक जानलेवा बुखार से प्रभावित होने वाले बच्चो और बड़ों के लिए स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्ति करे।

वायरल फीवर से प्रदेश के बाल-बच्चों वाले परिवार बेहद चिंतित और भयभीत हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवायें नहीं है। कोरोना वैश्विक महामारी में आम जनता का भरोसा सरकार ने तोड़ दिया। वैक्सीनेशन के नाम पर हो-हल्ला मचाने वाली भाजपा सरकार वैक्सीन आपूर्ति में ही पिछड़ती जा रही है। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। जनता त्रस्त है और भाजपा सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए थे। स्वास्थ्य सेवाओं में बुनियादी ढांचा मजबूत किया गया लेकिन भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त कर दिया है।

संबंधित समाचार