हापुड़: रहस्यमयी वायरल का कहर, तेजी से बढ़ रहे केस…
हापुड़। जिले में वायरल फीवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। निजी अस्पतालों में 60% से ज्यादा वायरल फीवर के मरीज हैं। इन 15 दिनों में फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सभी की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। लेकिन किसी का भी टेस्ट पॉजिटिव नहीं आ रहा है। यह …
हापुड़। जिले में वायरल फीवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। निजी अस्पतालों में 60% से ज्यादा वायरल फीवर के मरीज हैं। इन 15 दिनों में फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सभी की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। लेकिन किसी का भी टेस्ट पॉजिटिव नहीं आ रहा है। यह बुखार 5-6 दिन तक बना रहता है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर दिनेश खत्री ने सलाह दी कि अगर किसी को बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, सरकारी अस्पतालों में भी इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है।
वायरल बुखार में ज्यादातर मरीजों को बुखार के साथ-साथ गले में दर्द, कपकपी, खांसी जुखाम की भी शिकायत है। ऐसे में कोरोना फिर से प्रदेश पर कहर बन के न आ जाए, इस बात को ध्यान में रखते हुए कोरोना टेस्ट करवाए गएं। आपको बता दें, इस वायरल फीवर से लोग 10 से 12 दिनों में ठीक हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण दिखने पर तुरंत निजी अस्पताल में संपर्क करें।
