CJP प्रोटेस्ट के बीच सरकार का एक्शन : उच्च शिक्षा सचिव को पद से हटाया

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

नयी दिल्ली : पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन के बीच केन्द्र सरकार ने गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुये उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादल कर नरेशपाल गंगवार को नया सचिव नियुक्त कर दिया। 

मंत्रिमडंल की नियुक्ति संबंधी मामलों की समिति ने विनीत जोशी को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया है। उनके स्थान पर लाये गये नरेशपाल गंगवार भारतीय प्रशासनिक सेवा के राजस्थान कैडर के 1994 बैच के अधिकारी है और अब तक मत्स्य पालन,पशू पालन एवं डेयरी मंत्रालय में सचिव थे।

सरकार ने इसके अलावा पीके अनिल कुमार को स्कूली शिक्षा सचिव नियुक्त किया है जो अब तक ग्रामीण विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही कुछ अन्य मंत्रालयों में भी सचिवों के तबादलें किये गये है। 

यह भी पढ़ें : Delhi Protest : NEET पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों को INDIA गठबंधन के सांसदों ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी बोले- छात्रों के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष

संबंधित समाचार