उन्नाव: अवैध खनन का भंडाफोड़, 4 डंपर व 2 जेसीबी जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली की मगरवारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत परमिशन की आड़ में चल रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ हो गया। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने 318 घन मीटर के परमिट पर तकरीबन 2 हजार घन मीटर मिट्टी निकली पाई। उन्होंने मौके से 4 डंपर और 2 जेसीबी मशीन कब्जे में लेकर चौकी में खड़ी …

उन्नाव। सदर कोतवाली की मगरवारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत परमिशन की आड़ में चल रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ हो गया। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने 318 घन मीटर के परमिट पर तकरीबन 2 हजार घन मीटर मिट्टी निकली पाई। उन्होंने मौके से 4 डंपर और 2 जेसीबी मशीन कब्जे में लेकर चौकी में खड़ी करा दी है। बता दें कि मगरवारा चौकी क्षेत्र की मसवासी ग्राम पंचायत के मजरे बाबाखेड़ा में बीते कई दिनों से अवैध खनन चल रहा था।

खनन में लगे डंपरों की धमाचौकड़ी से हाल ही में बनी सड़क खराब होती देख स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिस पर खनन में लगे लोगों ने परमिशन का हवाला देकर उनका मुंह बंद कर दिया। गुरुवार को एक शिकायत पर खनन अधिकारी अमित रंजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें खनन होता मिला। उन्होंने बताया कि जब परमिट मांगा गया तो माइन मित्र पोर्टल पर किसानों की सुविधा के लिए दी जाने वाली परमिट मिली। जो जयपाल पुत्र बलदेव के नाम थी।

इस अनुमति में 318 घन मीटर मिट्टी निकालने का आदेश हुआ था जबकि मौके पर तकरीबन 2 हजार घन मीटर मिट्टी निकाली जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि पोर्टल के जरिये जो मिट्टी निकालने की स्वीकृति मिलती है उसका व्यवसायिक प्रयोग नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मौके से मिले चार डंपर व दो जेसीबी जब्त कर मगरवारा चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दी गयी हैं। मिट्टी कहां जा रही थी इस संबंध में डंपर के चालकों ने कोई जानकारी नहीं दी।

संबंधित समाचार