तालिबान को लेकर बोला भारत- अफगानिस्तान की जमीन का आतंकवादी गतिविधियों के लिए ना हो इस्तेमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने तालिबान से स्पष्ट रूप में कहा है कि उसकी प्राथमिकता और तात्कालिक चिंता इस बात को लेकर है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां सवालों के जवाब में कहा कि दोहा में …

नई दिल्ली। भारत ने तालिबान से स्पष्ट रूप में कहा है कि उसकी प्राथमिकता और तात्कालिक चिंता इस बात को लेकर है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां सवालों के जवाब में कहा कि दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख के साथ हुई बातचीत में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने भारत का रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि इस पर तालिबान की ओर से सकारात्मक रुख दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास के साथ हुई इस बातचीत को केवल एक बैठक के रूप में देखा जाना चाहिए और अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि तालिबान के साथ भविष्य में कोई और बैठक भी होगी।

संबंधित समाचार