लखनऊ: मधुरिमा रेस्टोरेंट के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद कुछ प्रभावशाली लोग नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। रात दस बजे के बाद इसी तरह रेस्टोरेंट चलाने वाले मधुरिमा रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ पुलिस ने महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि दस बजे के बाद कोई भी प्रतिष्ठान न …

लखनऊ। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद कुछ प्रभावशाली लोग नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। रात दस बजे के बाद इसी तरह रेस्टोरेंट चलाने वाले मधुरिमा रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ पुलिस ने महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि दस बजे के बाद कोई भी प्रतिष्ठान न खुला रहे, इसके लिए पुलिस बाकायदा पहले ही सायरन बजाकर सूचित कर देती है।

इसके बावजूद इस रेस्टोरेंट में देर रात तक ग्राहकों को भोजन परोसा जा रहा था। इसलिए रेस्टोरेंट के सभी संचालकों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जो भी नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करेगा। उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार