बरेली: बारादरी के पतंगबाजों की ड्रोन से निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में मांझे से कटकर होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर की पुलिस भी आए दिन मांझा कारोबारियों की गिरफ्तार कर रही है। बावजूद इसके शहर के अंदरुनी इलाके में मांझा बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर शहर के …

बरेली, अमृत विचार। शहर में मांझे से कटकर होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर की पुलिस भी आए दिन मांझा कारोबारियों की गिरफ्तार कर रही है। बावजूद इसके शहर के अंदरुनी इलाके में मांझा बिक्री धड़ल्ले से चल रही है।

पुलिस अधिकारियों के आदेश पर शहर के किला व बारादरी थाना क्षेत्रों में मांझे की बिक्री व विक्रेताओं की निगरानी को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है।

इसके चलते गुरुवार को बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक की मौजूदगी में थानाक्षेत्र के गंगापुर, कालीबाड़ी, सेमल खेड़ा, सिकलापुर, सैलानी व काजी टोला समेत अन्य इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

संबंधित समाचार