शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 73.03 पर पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बने रहने और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के साथ भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 73.03 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.05 पर खुला, इसके बाद ऊपर चढ़कर 73.03 पर …

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बने रहने और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के साथ भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 73.03 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.05 पर खुला, इसके बाद ऊपर चढ़कर 73.03 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.06 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 92.21 पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे।

अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 348.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 251.67 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,104.21 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती सत्र में 70.65 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 17,304.80 पर पहुंच गया। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.04 डॉलर प्रति बैरल पर था।

संबंधित समाचार