फिरोजाबाद: डिवाइडर से टकराई कार, पति-पत्नी व मासूम बेटी की मौत
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर से टकराई जिससे कार में सवार और दंपति समेत एक मासूम बेटी की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ लगा गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की …
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर से टकराई जिससे कार में सवार और दंपति समेत एक मासूम बेटी की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ लगा गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया मृतक एचडीएफसी बैंक में मैनेजर पद पर तैनात थे।
परिवार के साथ लखनऊ से आगरा जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई मृतक की शिनाख्त हर्षित पांडे 36 निवासी आलमबाग लखनऊ, उनकी पत्नी ज्योति पांडे 32 और चार वर्षीय बेटी मान्या के रूप में हुई है। हर्षित एचडीएफसी बैंक में अकाउंट प्रबंधक के रूप में तैनात थे। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
