मुरादाबाद: दुकान से चेक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुकान में रखे दो ब्लैंक चेक चोरी हो गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला थानाक्षेत्र के गांव काजीपुरा मऊ मिलक का है। यहां रहने वाले रहीम आलम गांव में ही एसआर ट्रेडर्स के नाम से परचून के सामान के थोक विक्रेता हैं। उन्होंने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुकान में रखे दो ब्लैंक चेक चोरी हो गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला थानाक्षेत्र के गांव काजीपुरा मऊ मिलक का है। यहां रहने वाले रहीम आलम गांव में ही एसआर ट्रेडर्स के नाम से परचून के सामान के थोक विक्रेता हैं। उन्होंने साइन किए हुए दो ब्लैंक चेक दराज में रखे थे। उनकी अनुपस्थिति में यदि कोई डीलर पेमेंट लेने आता था तो बच्चे रकम भरकर उसे यह चेक दे देते थे।

आरोप है कि उनकी दुकान पर पहली सितंबर की सुबह करीब नौ बजे चक्कर की मिलक निवासी शहादत हुसैन आया। रहीम आलम पानी लेने के लिए अंदर गए थे। इस दौरान आरोपी उनकी दराज से एक चेक चुराकर ले गया। किसी को देने के लिए देखा तो एक चेक गायब था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पर उसके पांच लाख रुपये भी हैं। इसके अलावा आरोपी उसके यहां से चावल आदि खरीदता है, उसके भी करीब 45 हजार रुपये उधार हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शहादत हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार