बरेली: दरोगा बोला, 50 हजार नहीं देगा तो नहीं मिलेगा ट्रैक्टर
बरेली, अमृत विचार। मिस्त्री के यहां खड़े ट्रैक्टर को दरोगा जबरन उठाकर थाने ले गया और छोड़ने के बदले उसके मालिक से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। मना करने पर उसके ट्रैक्टर को दाखिल करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर सीओ ने ट्रैक्टर को छोड़ने की बात कही। …
बरेली, अमृत विचार। मिस्त्री के यहां खड़े ट्रैक्टर को दरोगा जबरन उठाकर थाने ले गया और छोड़ने के बदले उसके मालिक से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। मना करने पर उसके ट्रैक्टर को दाखिल करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर सीओ ने ट्रैक्टर को छोड़ने की बात कही। इसके बाद भी दरोगा ने ट्रैक्टर नहीं छोड़ा।
अलीगंज के खटेटा गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास एक छोटा ट्रैक्टर है। उन्होंने उसे सही कराने के लिए 15 जुलाई को मकैनिक को दिया था। इसी बीच वहां पर एक दरोगा पहुंचे और उसका ट्रैक्टर उठाकर थाने ले आए। ट्रैक्टर से एक युवक की हादसे में मौत बताते हुए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
पीड़ित ने रुपये देने से इनकार करते हुए पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो सीओ ने जांच कर ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद भी दरोगा ने उसका ट्रैक्टर नहीं छोड़ा और अब भी उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
