अयोध्या: ओवैसी के बाद अब AAP भी पहुंचेगी राम नगरी, निकालेगी तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव 2022 में अपने नाम का झंड़ा ऊंचा करने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने राम नगरी की तरफ रुख मोड़ लिया है। आम आदमी पार्टी भी अब नोएडा और आगरा के बाद अयोध्या की तरफ जा रही है। आम आदमी अब 14 सितंबर को अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव 2022 में अपने नाम का झंड़ा ऊंचा करने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने राम नगरी की तरफ रुख मोड़ लिया है। आम आदमी पार्टी भी अब नोएडा और आगरा के बाद अयोध्या की तरफ जा रही है। आम आदमी अब 14 सितंबर को अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। इस तिरंगा यात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होगी। आप ने फैसला लिया है कि पूरे एक साल तक आजादी का महोत्सव मनाया जाएगा और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इस यात्रा में आम आदमी पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करेगी। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में आयोजित की जा रही है। आपको बता दें, 23 सितम्बर तक धारा 144 लागू है जिसको लेकर आम आदमी पार्टी जिला प्रशासन से तिरंगा यात्रा निकलने की अनुमति लेगी।

तिरंगा यात्रा गुलाब बाड़ी के मैदान से शहर के बीचोबीच से होते हुए गांधी पार्क तक जाएगी। अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालने के सवाल पर सभाजीत सिंह ने कहा कि भगवान राम सभी के आराध्य हैं और आम आदमी पार्टी भी उन्हें अपना आराध्य मानती है।

आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की अवधारणा में पार्टी जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि गरीब आदमी की झोपड़ी में 24 घंटे उजाला होना चाहिए। उसको 300 यूनिट फ्री में बिजली मिले। लोगों को फ्री में बेहतर शिक्षा और चिकित्सा मिले।

 

 

संबंधित समाचार