प्रयागराज: बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, मचा हड़कंप
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। दरअसल पिता बेटी से काफी नाराज था, क्योंकि बेटी परिवार के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। घायल बेटी को इलाज के लिए …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। दरअसल पिता बेटी से काफी नाराज था, क्योंकि बेटी परिवार के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। घायल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना प्रयागराज शहर में धूमनगंज थाना क्षेत्र के भागलपुरवा मोहल्ले की है जहां शुक्रवार देर रात को पिता ने बेटी के घर से फरार होनी खबर से नराज होकर बेटी को गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी है।
बेटी को गोली मारने के बाद आरोपित पिता घर छोड़कर फरार हो गया है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक भागलपुरवा में रहने वाला एक व्यक्ति जो डीसीएम चालक है। उसकी 18 वर्षीय बेटी पड़ोस में रहने वाली एक युवक से प्रेम करती है। जब दोनों के मिलने जुलने पर घर वालों ने प्रतिबंध लगाया तो दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को वापस घर लौटे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात लड़का और लड़की पक्ष के बीच इसी बात को लेकर विवाद भी हो गया था।
बात बढ़ी तो दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और मारपीट करने लगे। इसी बीच किसी ने फायरिंग की, जिससे युवती के कंधे पर गोली लग गई। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन घायल युवती को धूमनगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने पहले लड़के पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया।
युवती ने पुलिस को चौंकाने वाली दी जानकारी
हालांकि जब बाद में पुलिस ने घायल युवती से पूछताछ की तो हकीकत ही कुछ और निकली। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके ही पिता ने तमंचे से फायरिंग की थी, जिससे उसे गोली लगी है। फायरिंग लड़का के पक्ष से नहीं हुई है। इस संबंध में सीओ सुधीर कुमार का कहना है लड़का और लड़की एक ही जाति के हैं। बेटी का घर से भागना पिता को नागवार गुजरा, जिस पर उसने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपित पिता फरार है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
