सीतापुर: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया अवैध संबंध, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले सकरन थाना क्षेत्र में युवक शादी का झांसा देकर सात माह तक युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। युवती के गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराया। उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। युवती ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीस …

सीतापुर। जिले सकरन थाना क्षेत्र में युवक शादी का झांसा देकर सात माह तक युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। युवती के गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराया। उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। युवती ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीस वर्षीय युवती को गांव के ही एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। युवक विगत सात माह तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इसी दौरान युवती गर्भवती हो गयी, तो उसने पीड़िता को जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि अब वह शादी से इंकार कर रहा है। युवती ने मामले की तहरीर सकरन पुलिस को दी है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच एसआई अवनीश कुमार को सौंपी गयी है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

संबंधित समाचार