किसान विकास प्राधिकरण: विरोध प्रदर्शन तेज होने पर हिरासत में कई किसान नेता, किसान संगठन ने दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। 81 गांवों के किसान नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। विरोध प्रदर्शन तेज होने पर कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसेक साथ ही समाजवादी पार्टी  के नेता सुनील चौधरी को भी गिरफ्तर कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय किसान संघ और सपा कार्यकर्ताओं …

नोएडा। 81 गांवों के किसान नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। विरोध प्रदर्शन तेज होने पर कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसेक साथ ही समाजवादी पार्टी  के नेता सुनील चौधरी को भी गिरफ्तर कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय किसान संघ और सपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर नारेबाजी की। किसान नोएडा विकास प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव करना चाहते हैं लेकिन पुलिस उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दे रही है।

किसान संगठनों ने कहा है कि अगर गिरफ्तार किसानों और नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो मंगलवार को किसान सड़कों पर उतरेंगे और भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

किसान संगठनों की 4 मुख्य मांगें

  • नोएडा के 81 गांवों के सभी किसानों को 10 फीसदी वाले प्लाट दिए हैं।
  • प्राधिकरण गांव में नक्शा नीति न लागू करे।
  • गांवों से कॉमर्शियल एक्टिविटी बंद करने का आदेश न जारी किया जाए जिससे खेती से दूर किसान अपने लिए रोजगार पैदा कर सकें।
  • गांव में किसी मकान को अवैध निर्माण बताकर न तोड़ा जाए।

संबंधित समाचार