लखनऊ: जगह- जगह जल जमाव ने बढ़ाया डेंगू का खतरा, जानें क्या कहते हैं जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को तेज बारिश से जगह-जगह जल जमाव के बीच डेंगू का खतरा और बढ़ गया है। शहर के निचले इलाकों सहित सड़कों के किनारे गड्ढों और खुले मैदानों में जगह-जगह पारी भर गया है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था ना होने से वेक्टर​जनित रोगों जैसे …

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को तेज बारिश से जगह-जगह जल जमाव के बीच डेंगू का खतरा और बढ़ गया है। शहर के निचले इलाकों सहित सड़कों के किनारे गड्ढों और खुले मैदानों में जगह-जगह पारी भर गया है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था ना होने से वेक्टर​जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि लार्वा के पनपने का खतरा है। शहर में जल जमाव की स्थिति नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच फैजुल्लागंज के साथ अब शहर के अन्य इलाकों में भी जल जमाव की स्थिति है। शहर से लगे हुए ऐसे भी क्षेत्र हैं जो नगर निगम की पहुंच से कोसों दूर हैं। यहां नगर निगम के सामने साफ-सफाई, फागिंग और एंटी लार्वा छिड़काव आदि कार्यों की जिम्मेदारी भी बढ़ गयी है। स्कूलों के आस-पास जल जमाव होने से बच्चों पर भी डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में यदि जल जमाव की समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो डेंगू और मलेरिया तेजी से पैर पसार सकता है।

नगर निगम के अंतर्गत जहां सड़कों पर या सड़क के किनारे जल जमाव है वहां डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा का नगर निगम छिड़काव करेगा। इसके अलावा जल जमाव की समस्या का भी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा… अजय कुमार द्विवेदी,
नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम

संबंधित समाचार