मिर्जापुर: महिला व उसके बच्चों पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पेहटी चौराहा के समीप घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने महिला सहित उसके दो बच्चों को धारदार हथियार से हमला बोलकर मरणासन्न कर दिया। जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में जहां कोहराम मच गया है, वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल बच्चों और महिला को जिला अस्पताल में लाया …

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पेहटी चौराहा के समीप घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने महिला सहित उसके दो बच्चों को धारदार हथियार से हमला बोलकर मरणासन्न कर दिया। जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में जहां कोहराम मच गया है, वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल बच्चों और महिला को जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके बाद उनहें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पेहटी चौराहा के समीप अंजनी केसरी का 5 मंजिला मकान है नीचे उनकी दुकान है। भवन के कुछ हिस्सों को उन्होंने किराए पर दे रखा है। शनिवार को देर शाम घर में घुसे अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी रितु केसरी 45 वर्ष को धारदार हथियार आदि से सर एवं चेहरे पर बुरी तरह से हमला बोलकर मरणासन्न कर दिया। जबकि उनके दो बच्चों को क्रमश: शौर्य 5 वर्ष, विराट 7 वर्ष को बुरी तरह से मरणासन्न कर पांचवें तल पर फेंक दिया था। इस दौरान कमरे में पहुंचे उनके देवर ने जब रितु केसरी को मरणासन्न देखा तो उसने शोर मचा दिया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया जबकि बच्चों की तलाश की गई तो वह नहीं मिले बाद में दोनों बच्चे मरणासन्न स्थिति में पांचवे तल पर मिले हैं। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां तीनों की नाजुक स्थिति हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया जा रहा है। घटना को लेकर जहां तरह-तरह की चर्चा है। वहीं दिनदहाड़े इस प्रकार की वारदात को किसने अंजाम दिया यह रहस्य में बना हुआ है। जानकारी होते ही मौके पर शहर कोतवाल सहित क्षेत्राधिकारी नगर सहित आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

संबंधित समाचार