लखनऊ: अब इस तर्ज पर की जाएगी डेंगू की रोकथाम, जारी किया गया हेल्पलाइन नम्बर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोविड की तर्ज पर डेंगू की रोकथाम की जाएगी। जनता की सुविधा के लिए डेंगू से संबंधित समस्या के लिए इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर का हेल्पलाइन नम्बर 0522-452300 जारी किया गया है। फागिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए भी हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल कर सकते हैं। उक्त बातें …

लखनऊ। राजधानी में कोविड की तर्ज पर डेंगू की रोकथाम की जाएगी। जनता की सुविधा के लिए डेंगू से संबंधित समस्या के लिए इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर का हेल्पलाइन नम्बर 0522-452300 जारी किया गया है। फागिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए भी हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल कर सकते हैं। उक्त बातें जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को स्मार्ट सिटी सभगार में आयोजित बैठक में कहीं।

उन्होंने बताया कि कोविड रोगियों के लिए हैलो डॉक्टर सेवा रविवार से फिर शुरू की जाएगी। हैलो डॉक्टर सेवा के हेल्पलाइन नम्बर 0522-3515700 पर कोविड के साथ-साथ सर्दी, बुखार एवं डेंगू से सम्बंधित रोगी कॉल करके चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। जनपद की समस्त सीएचसी, पीएचसी व शासकीय चिकित्सालयों पर डेंगू की जांच भी कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने नगर निगम, एलडीए और आवास विकास से अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन और फॉगिंग कराने के साथ खाली पड़े प्लाट्स में गंदगी और कूड़ा होने पर प्लॉट स्वामी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के नगर निगम और एलडीए को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार