लखनऊ: महिला को पीटने वाला अस्पताल कर्मी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मड़ियांव स्थित दक्ष अस्पताल में स्वच्छता कर्मी को बंधक बनाकर पीटा गया था। पीड़ित महिला के भाई ने अस्पताल प्रशासन पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इटौंजा इंदारा निवासी जगदेई मड़ियांव स्थित दक्ष अस्पताल में सफाई करती थी। चार मई को भी वह काम …

लखनऊ। मड़ियांव स्थित दक्ष अस्पताल में स्वच्छता कर्मी को बंधक बनाकर पीटा गया था। पीड़ित महिला के भाई ने अस्पताल प्रशासन पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इटौंजा इंदारा निवासी जगदेई मड़ियांव स्थित दक्ष अस्पताल में सफाई करती थी। चार मई को भी वह काम पर गई थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद जगदेई ने अस्पताल प्रशासन से रुपये देने को कहा था। महिला के रुपये मांगने की बात सुनकर अस्पताल कर्मी सूरज पाल तैश में आ गया था।

आरोपी ने महिला को अस्पताल में बंधक बनाकर पीटा। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर भाई रामदीन अस्पताल पहुंचा तो उसे साथी कर्मचारियों से जगदेई को बंधक बनाने की सूचना मिली। रामदीन ने मड़ियांव पुलिस की मदद से जगदेई को बंधनमुक्त कराया। इंस्पेक्टर मनोज सिंह के अनुसार अस्पताल कर्मियों के बयान लिए गए थे। पूछताछ में सूरज पाल सिंह का नाम पता चला, जिसने महिला को पीटा था। शनिवार सूरज पाल को दक्ष अस्पताल के पास गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित समाचार