पीलीभीत: ऑटो चालक की पिटाई के बाद भड़की भीड़, दरोगा-सिपाही को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कुछ दिन पहले ही जुआरियों से दो लाख रुपये महीना लेकर अवैध तरीके से जुए का अड्डा चलवाने के मामले में पुलिस की जमकर फजीहत हुई थी। इसकी जांच अभी हो भी नहीं हो पाई कि खाकी पर एक और दाग लग गया। गजरौला में शराब के नशे में धुत्त दरोगा व …

पीलीभीत, अमृत विचार। कुछ दिन पहले ही जुआरियों से दो लाख रुपये महीना लेकर अवैध तरीके से जुए का अड्डा चलवाने के मामले में पुलिस की जमकर फजीहत हुई थी। इसकी जांच अभी हो भी नहीं हो पाई कि खाकी पर एक और दाग लग गया। गजरौला में शराब के नशे में धुत्त दरोगा व सिपाही ने बेवजह एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी।

जिसके बाद भीड़ भड़क गई और दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़कर धक्का- मुक्की करते हुए थाना गजरौला ले आई। थाना पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। बाद में सीओ सिटी थाना गजरौला जांच करने पहुंचे। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ा। घटना शनिवार दोपहर कस्बा गजरौला में हुई। दरोगा और एक सिपाही कस्बे में आये थे। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। इस दौरान दोनों ने कस्बे के एक ऑटो चालक से गाली गलौज शुरू कर दी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही दोनों ने वर्दी की धमक में ऑटो चालक की पिटाई की। फिर पैदल आगे बढ़ने लगे।

पुलिसकर्मियों की इस करतूत के खिलाफ कस्बे के लोग एकजुट हो गए। पुलिसकर्मियों से कारण पूछा तो वह चुप्पी साध गए। लोगों को जैसे ही दोनों के नशे में होने का आभास हुआ तो गुस्सा और बढ़ गया। दरोगा व सिपाही भीड़ पर भी रौब दिखाने लगे। इसके बाद भीड़ ने दोनों को रोक लिया और फिर विवाद बढ़ता चला गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भागने की कोशिश की। मगर भीड़ उन्हें पकड़कर धक्का देते हुए थाना गजरौला ले आयी। पुलिस की फजीहत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। थाना गजरौला पुलिस पहले मामले को दबाने की कोशिश करती रही।

मगर वायरल वीडियो की वजह से कामयाब नहीं हो सकी। कुछ ही देर में पूरा प्रकरण जनपद भर में चर्चा का विषय बन गया। अफसरों तक भी जानकारी पहुंच गयी। फिर सीओ सिटी सुनील दत्त शाम को थाना गजरौला पहुंचे। यहां मौजूद सभी लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। उसके बाद वह मौके पर गए। अभी पूरे प्रकरण को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें-

पीलीभीत: तहसील दिवस में शिकायत करने आए ग्रामीण को नायब तहसीलदार ने पीटा

संबंधित समाचार