प्रियंका ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, बोलीं- किसानों की हुंकार के सामने सत्ता का अहंकार नहीं चलता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत में यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे 15 राज्यों से किसान पहुंचे हुए हैं। यह उनकी एकता का साफ प्रदर्शन होता दिख रहा है। वहीं इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया …

नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत में यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे 15 राज्यों से किसान पहुंचे हुए हैं। यह उनकी एकता का साफ प्रदर्शन होता दिख रहा है। वहीं इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज सकते हुए ट्वीट में उन्होंने लिखा, “किसान इस देश की आवाज हैं।

 

किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।”

संबंधित समाचार