आजमगढ़: भाजपा नेता सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने पर नराज अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया। इसके साथ ही कहा कि मामले को पार्टी संगठन में भी उठाएंगे। खुद को राम-जानकी मंदिर माधोपुर धरांग का महंत बताने वाले कन्हैया …

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने पर नराज अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया। इसके साथ ही कहा कि मामले को पार्टी संगठन में भी उठाएंगे। खुद को राम-जानकी मंदिर माधोपुर धरांग का महंत बताने वाले कन्हैया प्रभु नंद गिरी ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।

भाजपा लालगंज के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की जानकारी मिलते ही तहसील पहुंचकर सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील परिसर का चक्रमण करते हुए तहसील दिवस पहुंचे। उपजिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपने के साथ कहा कि इस मामले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व डीआइजी समक्ष रखकर जांच की मांग की जाएगी।

उधर इसकी जानकारी के बाद जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता की तो कप्तान ने शाम छह बजे प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने का समय दिया। भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस मौके पर नागेंद्र सिंह,ओम प्रकाश सिंह, रामनयन सिंह, अखिलेश राय, सर्वेश राय, संतोष तिवारी, अनिल राज गुप्त, सुरेंद्र राय, संतोष राय, कृष्ण कुमार मोदनवाल आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार