अयोध्या: भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक
अयोध्या। बूथ मैनेजमेंट क्या होता है। हर मतदाता को ध्यान में रखकर चुनाव में विजय का प्लेटफार्म कैसे तैयार किया जाता है। जनपद अयोध्या पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह महानगर के करिअप्पा मंडल में आने वाले सिविल लाईन सेक्टर की में बैठक विस्तार से इसकी जानकारी ली। पदाधिकारियों पर उन्होने सवालों की बौछार …
अयोध्या। बूथ मैनेजमेंट क्या होता है। हर मतदाता को ध्यान में रखकर चुनाव में विजय का प्लेटफार्म कैसे तैयार किया जाता है। जनपद अयोध्या पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह महानगर के करिअप्पा मंडल में आने वाले सिविल लाईन सेक्टर की में बैठक विस्तार से इसकी जानकारी ली। पदाधिकारियों पर उन्होने सवालों की बौछार कर दी। कई ऐसे सवाल थे जिन पर पदाधिकारी सोचने पर मजबूर हो गये। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने हर बूथ पर युवाओं, बुजुर्गो, महिलाओं का आंकड़ा पूछा।
जातीय समीकरण की भी उन्होंने जानकारी चाही। बूथ की ग्रेडिंग भी पूछी तथा किस प्रकार सी ग्रेड के बूथ को बी तथा बी ग्रेड के बूथ को ए परिवर्तित किया जा सकता है। इसके प्लान के बारें में जानकारी हासिल की। पन्ना प्रमुखों के कार्यो तथा बूथ में रहने वाले परिवारों तथा उनसे सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को पदाधिकारियों से पूछा। बूथ व सेक्टर कमेटी की सक्रियता व पदाधिकारियों के द्वारा संगठन को दिये जाने वाले समय के बारे में भी उन्होने जानकारी हासिल की। पन्ना प्रमुख जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता तक बनाये जायेंगे।
वहीं पन्ना प्रमुख बनेंगे जिनका उस पन्ने पर नाम होगा। उन्होने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित तथा राष्ट्रहित सर्वोच्च की विचारधारा से प्रेरित होता है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन का केन्द्र बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कोविड काल के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर जरुरतमंदों की सेवा की। जिसकी सराहना आज भी हो रही है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मंडल महामंत्री रमेश पाण्डेय व वीरेन्द्र वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव, सिविल लाईन सेक्टर के संयोजक जयनारायन सिंह रिंकू, प्रभारी सुशील मिश्रा बब्लू, बूथ अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डेय मौजूद रहे।
