बदायूं: खून से सराबोर होते रिश्ते… भांजे ने मामा की गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दहगवां, अमृत विचार। थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात सगे भांजे व उसके एक साथी ने गोली मारकर मामा की हत्या कर दी। घर में युवक के सोते समय घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पत्नी के चिल्लाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की …

दहगवां, अमृत विचार। थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात सगे भांजे व उसके एक साथी ने गोली मारकर मामा की हत्या कर दी। घर में युवक के सोते समय घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पत्नी के चिल्लाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

गांव दांदरा निवासी निवासी रोहिताश (35) पुत्र उल्फत सिंह शनिवार को अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। पड़ोस में कुछ ही दूरी पर उसकी पत्नी वर्फा देवी और बच्चे सो रहे थे। आरोप है कि रात में लगभग साढ़े 12 बजे जिला संभल के थाना रजपुरा के गांव फैजपुर निवासी रोहिताश का भांजा ब्रजेश सिंह और उसका एक और साथी वीरपाल घर में दाखिल हुए और सो रहे रोहिताश पर दो गोलियां दाग दी। एक गोली रोहिताश के सिर में और दूसरी गोली उसके पीठ में लगी। हड़बड़ाकर पत्नी उठी और रोहिताश को देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था।

परिजन उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जा पाते उससे पहले ही रोहिताश की मौत हो गई। घर के मुख्य द्वार पर दरवाजा न होने की वजह से ब्रजेश सिंह फरार हो गया लेकिन उसका तमंचा भागते समय गिर गया। रात के समय गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों को घर के पास आरोपी का तमंचा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। रात में ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया कि रोहिताश का गांव किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। एसओ जरीफनगर सुधाकर पांडेय ने बताया युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर दो लोगों ब्रजेश और वीरपाल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

संबंधित समाचार