लखनऊ: आर. सन्स कंपनी की जालसाज मैनेजर तबस्सुम गिरफ्तार, दर्ज हैं 52 मुकदमें
लखनऊ। प्रापर्टी दिलाने के बहाने लोगों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये ठगने वाली आर संस कंपनी की मैनेजर तबस्सुम परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले लोगों को सस्ते दाम पर अच्छी लोकेशन पर प्लाट दिलाने का झांसा देती। ग्राहक जब एडवांस पेमेंट कर देता तो उन रुपयों को ठग लेती थी। …
लखनऊ। प्रापर्टी दिलाने के बहाने लोगों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये ठगने वाली आर संस कंपनी की मैनेजर तबस्सुम परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले लोगों को सस्ते दाम पर अच्छी लोकेशन पर प्लाट दिलाने का झांसा देती। ग्राहक जब एडवांस पेमेंट कर देता तो उन रुपयों को ठग लेती थी। गोमतीनगर थाने में ही उसके ऊपर धोखाधड़ी और ठगी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कंपनी के निदेशक और सरगना आशीष श्रीवास्तव सहित आधा दर्जन जालसाजों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि आर. संस इन्फ्रालैंड प्राइवेज लि. कंपनी के निदेशक आशीष मिश्रा ने गोमतीनगर इलाके में कंपनी का दफ्तार खोला और प्रापर्टी का कारोबार शुरू किया। कंपनी ने दर्जनों लोगों को प्रापर्टी दिलाने के बहाने उनसे जालसाजी की और उनके द्वारा जमीन के एवज में दी गई रकम को ठग लिया और अपना आफिस बंद करके मौके से फरार हो गए थे। इनके झांसे में फंसकर अपना लाखों रुपये गवांने वाले सैकड़ों लोगों ने वर्ष 2019 में राजधानी के विभिन्न थानों में जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में सरगना आशीष सहित आधा दर्जन लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। कंपनी के करीब 20 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दर्जनों लोगों ने राजधानी के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में करीब 52 मुकदमें दर्ज कराए हैं।तबस्सुम कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत थी और प्रापर्टी से जुड़ी सारी डीलें तबस्सुम के माध्यम से ही कराई जाती थी। तबस्सुम मूलरूप से नुरुद्दीनपुर गाजीपुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में वह पखरपुर बहराइच में रह रही थी। गोमतीनगर पुलिस ने इलाके से ही उसकी गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया है।
अब तरन्नुम की तलाश में जुटी पुलिस
कंपनी के करीब 20 लोगों के ऊपर धोखाधड़ी, ठगी के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। इनमें दो महिलाएं तबस्सुम व तरन्नुम भी शामिल हैं। ये दोनों कंपनी में बतौर मैनेजर नौकरी कर रही थी। पुलिस ने रविवार को तबस्सुम को तो गिरफतार कर लिया है, लेकिन तरन्नुम का पता पुलिस अभी नहीं लगा सकी है। एसीपी गोमतीनगर ने बताया कि तरन्नुम के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले में जल्दी ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
