लखनऊ: पूर्वांचल की प्रमुख नदियां उफान पर, कई जिले बाढ़ से प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में पूर्वांचल की प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे से ऊपर है और इसी कारण गोरखपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर समेत कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में 3.5 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य से 7.1 …

लखनऊ। प्रदेश में पूर्वांचल की प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे से ऊपर है और इसी कारण गोरखपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर समेत कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में 3.5 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य से 7.1 मिमी के सापेक्ष 49 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में एक जून से अब तक 601.7 मिमी औसत बारिश हुई, जो सामान्य से 658.3 मिमी के सापेक्ष 91 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी, घाघरा-अयोध्या, बलिया, राप्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती-सिद्धार्थनगर, कुनहरा-सिद्धार्थनगर, रोहिन- महाराजगंज और क्वानों नदी का जलस्तर गोंडा व बस्ती में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जिलो में राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी की 66 टीमें तैनात की गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 6,425 नावें लगाई गई हैं और 1,027 मेडिकल टीमें लगाई गई हैं। बचाव दलों ने अभी तक 38,001 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

प्रसाद ने बताया कि 24 घंटे में 19177 राशन किट प्रभावित इलाकों में वितरित कराई हैं। अभी तक प्रभावित लोगों को 148,526 ड्राई राशन किट वितरित किए गए हैं। इस बीच 14,671 लंच पैकेट और फूड पैकेट वितरित कराए। प्रभावित इलाकों में कुल 4,53,928 फूड पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। पीने के लिए 13,7,998 लीटर पानी के पाउच का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों में 1,134 बाढ़ शरणालय और 1321 बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। प्रदेश में अब तक 1,387 पशु शिविर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव कार्य में 371 मोटर बोट और 166 वाहन लगाए गए हैं। बाढ़ ग्रसित लोगों के बचाव के लिए अब तक 1,37,005.77 मीटर त्रिपाल का वितरण किया गया है। साथ ही लोगों को 1,70,989 ओआरएस के पैकेट और 21,21,310 क्लोरीन टेबलेट का भी वितरण किया गया है।

संबंधित समाचार