बरेली: फिल्म देखने गया नलकूप ऑपरेटर, ठप रही सप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुराने शहर के वार्ड 80 रबड़ीटोला में शनिवार की सुबह ट्यूबवेल में ताला लगाकर ऑपरेटर फिल्म देखने गया और फोन भी बंद कर लिया। देर शाम तक जब पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग पंप पर पहुंचे तो हकीकत जानकर विरोध कर नाराजगी जाहिर की। शहर में पेयजल आपूर्ति …

बरेली, अमृत विचार। पुराने शहर के वार्ड 80 रबड़ीटोला में शनिवार की सुबह ट्यूबवेल में ताला लगाकर ऑपरेटर फिल्म देखने गया और फोन भी बंद कर लिया। देर शाम तक जब पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग पंप पर पहुंचे तो हकीकत जानकर विरोध कर नाराजगी जाहिर की।

शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था होती रहे और जनता को इसकी सहूलियत मिले। इस मकसद से नगर निगम ने हर क्षेत्र में नलकूप लगाकर पंप ऑपरेटर तैनात किए हैं लेकिन अफसरों को यह कहां पता कि जो ऑपरेटर तैनात हैं, वे अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा रहे हैं या नहीं। इसी तरह का एक मामला सामने आया है।

पुराना शहर के वार्ड 80 रबड़ीटोला में शनिवार की सुबह से रात तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। गुस्साए लोग जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। पता चला कि ऑपरेटर मॉल में फिल्म देखने गया है। इतना मालूम होते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

सूचना देने पर विभाग खमोश बैठा रहा
आसपास के लोगों ने बताया कि वार्ड 80 रबड़ीटोला के पंप से रोहलीटोला, काजीटोला, सूफीटोला, मालियो वाली पुलिया आदि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होती है। क्षेत्रीय पार्षद जुबैदा बी और उनके पति ने बताया कि पंप पर ताला होने की सूचना जलकल विभाग के अधिकारियों को फोन से दी थी। इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हुई।

संबंधित समाचार