बरेली: पांच पुलिसकर्मियों के सामने भाग निकले तीन शराब तस्कर
बरेली, अमृत विचार। गंगापुर में कच्ची शराब को और नशीला करने के लिए उसमें यूरिया मिलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर तीन दरोगा और दो सिपाहियों ने रविवार को घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी लेकिन उनके सामने से तीन शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने एक तस्कर को 80 लीटर कच्ची …
बरेली, अमृत विचार। गंगापुर में कच्ची शराब को और नशीला करने के लिए उसमें यूरिया मिलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर तीन दरोगा और दो सिपाहियों ने रविवार को घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी लेकिन उनके सामने से तीन शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने एक तस्कर को 80 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बारादरी के गंगापुर में लंबे समय से कच्ची शराब बनाकर उसे और भी नशीला करने के लिए उसमें यूरिया मिलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज श्यामगंज अजय कुमार शुक्ला, दरोगा सुनील राठी, दरोगा रीता तेवतिया, सिपाही कपिल कुमार और अमरनाथ ने वहां पर घेराबंदी कर दबिश दे दी।
दबिश देखकर मौके से कल्लू उर्फ दिनेश, विक्की पुत्र अर्जुन और होरीलाल फरार हो गए। पुलिस ने राहुल उर्फ पलटा को मौके से गिरफ्तार किया। सके पास से 80 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब और यूरिया बरामद हुई है। इसके अलावा शराब की पैकिंग करने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।
