बरेली: जेल भेजने की धमकी देकर दरोगा ने वसूले 30 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मांझे और चरस के झूठे आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर दरोगा और सिपाही ने बांस मंडी निवासी युवक को छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये वसूल लिए। वहीं युवक को छोड़ने के लिए लोग कोतवाली की एक चौकी में चार घंटे तक पैरवी करते रहे। पीड़ित की मां दरोगा …

बरेली, अमृत विचार। मांझे और चरस के झूठे आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर दरोगा और सिपाही ने बांस मंडी निवासी युवक को छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये वसूल लिए। वहीं युवक को छोड़ने के लिए लोग कोतवाली की एक चौकी में चार घंटे तक पैरवी करते रहे। पीड़ित की मां दरोगा की शिकायत करने के लिए घर से निकली लेकिन एसएसपी आवास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और नॉवल्टी चौराहे से वापस लौट गई।

कोतवाली के बांस मंडी का रहने वाला युवक शनिवार दोपहर आकाशदीप होटल के बाहर खड़ा था। तभी कोतवाली की चीता पुलिस उसे पकड़कर एक चौकी में ले गई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर खबर भिजवाई कि उसके पास चाइनीज मांझा और चरस मिला है। पुलिस उसके खिलाफ रिपोट दर्ज कर उसे जेल भेज रही है।

यह सुनकर युवक के दोस्त और परिवार के लोग उसकी पैरवी करने के लिए चौकी पहुंचे। वहां पर एक सिपाही युवक को छोड़ने के बदले में 60 हजार रुपये की मांग करने लगा। जबकि दरोगा चौकी के अंदर बैठकर सारा नजारा देखता रहा। दोपहर से शाम हो गई, तब जाकर चौकी पुलिस ने 30 हजार रुपये लेकर युवक को छोड़ा।

मुझे ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी और दरोगा-सिपाही की गलती पाई जाती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार