बरेली: स्नातक की चौथी मेरिट जारी, 6 तक होंगे प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट सूची जारी कर दी है। रविवार से ही चौथी मेरिट के प्रवेश शुरू हो गए हैं। सूची में शामिल छात्रों को सोमवार शाम 4 बजे तक प्रवेश लेना होगा। प्रवेश समन्यवक डा. वीपी सिंह ने बताया कि यदि …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट सूची जारी कर दी है। रविवार से ही चौथी मेरिट के प्रवेश शुरू हो गए हैं। सूची में शामिल छात्रों को सोमवार शाम 4 बजे तक प्रवेश लेना होगा।
प्रवेश समन्यवक डा. वीपी सिंह ने बताया कि यदि छात्रों को शुल्क जमा करने में किसी तरह की दिक्कत हो तो वह कॉलेज आकर संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। 6 सितंबर के बाद प्रवेश लेने वाले छात्रों से विश्वविद्यालय में पंजीकरण के 400 रुपये विलंब शुल्क के रूप में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बीकॉम की जनरल ओपन मेरिट 63.960 से 60.206 पर रुकी है। इसी तरह से बीए में ओपन मेरिट 73.196 से 72.600, बीएससी जीव विज्ञान की ओपन मेरिट 78.557 से 77.805 और बीएससी गणित की ओपन मेरिट 77.200 से 75.600 पर रुकी है। अन्य वर्ग की भी मेरिट जारी की गई है। छात्रों को मेरिट की सूचना मैसेज पर भेज दी गई है। पहली व दूसरी मेरिट के छात्रों की समस्याएं भी हल की जा रही हैं।
