राहुल गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही यह बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बाढ़ ने जिलों के कई इलाकों में लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। इसी बीच सरकार पर शिकंजा कसते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi )ने ट्वीट किया है। ट्वीट (Tweet) में राहुल गांधी ने फोटो शेयर की है। फोटो में एक लड़की बाढ़ से लड़ती स्कूल जाती नजर आ …

लखनऊ। बाढ़ ने जिलों के कई इलाकों में लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। इसी बीच सरकार पर शिकंजा कसते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi )ने ट्वीट किया है। ट्वीट (Tweet) में राहुल गांधी ने फोटो शेयर की है। फोटो में एक लड़की बाढ़ से लड़ती स्कूल जाती नजर आ रही है। इस पोस्ट ने प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल उठा दिए।

आपको बता दें, बाढ़ के कारण सड़क डूब जानें के चलते गोरखपुर (Gorakhpur) के बहरामपुर एरिया में रहने वाली संध्या रोज 800 मीटर नाव चलाकर स्कूल जाती है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। संध्या एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 11वीं क्लास में पढ़ती है।

संध्या का कहना है कि कोरोना के समय स्कूल बंद हो गए थे। जिससे उसकी पढ़ाई रुक गई थी। उसके पास मोबाइल नहीं था, इस वजह से वो ऑनलाइन क्लास (Online Class) भी नहीं कर पाई। जब सरकार के फैसले के बाद स्कूल खोलने की खबर आई तो उसके गांव के आसपास बाढ़ आ गई थी। लेकिन संध्या ने हार नहीं मानी और उसने नाव चलाकर स्कूल जाने का फैसला किया।

कांग्रेस (Congress) की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने कहा कि बाढ़ से लोगों की जिंदगी बिखर गई। सरकार को लोगों की परेशानी नहीं दिख रही। संध्या निषाद (Sandhya Nishad) ने मुश्किल हालात में भी स्कूल जाना जारी रखा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक यहां की परेशानियां पहुंच रही हैं, लेकिन यूपी की सरकार और प्रशासन इनकी मदद के प्रति लापरवाही दिखा रहे हैं।

राहुल गांधी ने भी अपने ट्वीट में लिखा कि ये बच्ची मुश्किल परिस्थिति, ठप प्रशासन व ​अनिश्चित भविष्य होने पर भी हिम्मत नहीं हारी. संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है।

 

संबंधित समाचार