किसान महापंचायत पर मायावती ने ट्वीट कर विपक्ष पर साधा निशाना, कहा किसान देश की शान हैं…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत पर कहा कि महापंचायत में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए अल्लाह हू अकबर और हर हर महादेव के नारों से भाजपा की नफरत से बोई हुई उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने लगी है। लेकिन इसने 2013 में सपा व कांग्रेस सरकार में हुए …

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत पर कहा कि महापंचायत में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए अल्लाह हू अकबर और हर हर महादेव के नारों से भाजपा की नफरत से बोई हुई उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने लगी है। लेकिन इसने 2013 में सपा व कांग्रेस सरकार में हुए दंगों की याद भी दिला दी है।

मायावती ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कल हुई किसानों की जबरदस्त महापंचायत में हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए किए गए प्रयास अति सराहनीय है।

इसके अलावा अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि किसान देश की शान हैं और हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा के लिए मंच से साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए नारों से भाजपा की नफरत से बोई हुई उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई दिखने लगी है। साथ ही कहा कि मुजफ्फरनगर ने कांग्रेस व सपा के दंगा-युक्त शासन की भी याद लोगों के मन में ताजा कर दी है।

बता दें कि किसान महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ी है। पंचायत में किसान नेताओं ने भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकारों पर निशाना साधा।

संबंधित समाचार