हल्द्वानी: सरकार पर उदासीनता का आरोप, बांधे काले फीते
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम कर्मचारियों ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। निगम गेट व कार्यालय में एकत्रित होकर मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन के तहत महासंघ की ओर से नगर आयुक्त के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम कर्मचारियों ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। निगम गेट व कार्यालय में एकत्रित होकर मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन के तहत महासंघ की ओर से नगर आयुक्त के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया। चेतावनी दी कि इसी तरह उपेक्षा जारी रही तो कर्मचारी हड़ताल पर भी जाएंगे।
नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को कर्मचारियों ने काला फीता बांधा। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि निकाय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति लाभ व सुविधाएं नहीं दी जा रही है। स्वास्थ्य बीमा से लेकर कई अन्य मांगे रही हैं, जो लगातार सरकार की उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। निकाय कर्मचारियों के साथ इस तरह की अनदेखी हो रही है, इसके खिलाफ निकाय कर्मचारी एक होकर आंदोलन कर रहे हैं।
कर्मचारी आठ सितंबर तक काला फीता बांधकर विरोध जारी रहेगा। इस दौरान श्याम सिंह, गणेश चंद्र, विजय कर्नाटक, किरने पांडे, हेमा, विजय लोहनी, राजेंद्र बिष्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र, दिनेश चंद्र, भुवन चंद्र, गणेश सिंह, ओम प्रकाश, आमित जोशी, जानकी बिष्ट, विमला कनवाल, विजय, कंचन बिष्ट, जगदीश प्रसाद, सेवाधर जोशी आदि शामिल रहे।
