यूपी: मुख्तार को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सुरक्षा से जुड़ी याचिका
लखनऊ। यूपी के बांदा जेल में सजा काट रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुखतार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुख्तार की पत्नी अफसान अंसारी की उस याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया जिसमें उन्होंने मुख्तार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की …
लखनऊ। यूपी के बांदा जेल में सजा काट रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुखतार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुख्तार की पत्नी अफसान अंसारी की उस याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया जिसमें उन्होंने मुख्तार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार की पत्नी को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हाईकोर्ट को इस मामले में तेजी से सुनवाई करने का आदेश भी दिया है।
बता दें कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर अपने पति की जान को खतरा बताया था। इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताई थी कि जेल और जेल से बाहर मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को खतरा है। पेशी के लिए बाहर जाते वक्त भी उन पर हमला हो सकता है। याचिका में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश देने की मांग की गई थी।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी की पत्नी की ओर से वकील कपिल सिब्बल थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से उत्तर प्रदेश की जेल ट्रांसफर किया गया था। उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी की जान को खतरा है। यूपी में तो सत्तारूढ़ दल के नेता भी अपराधियों को गोली मारने की बात करते हैं।
