प्रतापगढ़: पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर आकाश के हत्यारे
प्रतापगढ़। कन्हई थानान्तर्गत रखहा बाजार निवासी नवयुवक आकाश जायसवाल की पांच दिन पहले निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। लेकिन हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। हत्यारोपियों की परछाईं तक पुलिस नहीं पा सकी है। बता दें कि बुधवार की शाम 7:15 पहले से घात लगाए …
प्रतापगढ़। कन्हई थानान्तर्गत रखहा बाजार निवासी नवयुवक आकाश जायसवाल की पांच दिन पहले निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। लेकिन हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। हत्यारोपियों की परछाईं तक पुलिस नहीं पा सकी है। बता दें कि
बुधवार की शाम 7:15 पहले से घात लगाए बदमाशों ने अधिवक्ता रवीन्द्र जायसवाल के पुत्र आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी और उसका साथी प्रेम सरोज गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज में इलाज चल रहा है।
मृतक आकाश जायसवाल का दूसरे दिन पोस्टमार्टम हो सका। गोली कनपटी पर सटाकर मारी गयी थी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत गयी। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, सीओ पट्टी, थानाध्यक्ष कंधई नीरज वालिया, फॉरेंसिक टीम व यसओजी की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव पहुंचते ही बाजार में कोहराम मच गया वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
बाजार में जाम लगने की गुप्त सूचना पर पुलिस प्रशासन पहले से चौकन्ना था चिलबिला-पट्टी मार्ग को 3 घण्टे के लिए डाइवर्ट कर दिया गया था। प्रशासन की तरफ से 2 गाड़ी पीएससी, कई थानों की फ़ोर्स, फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाकर उसके साथ एसपी सतपाल अंतिल ने सुबह से ही मोर्चा संभाला था। एसडीएम पट्टी और रानीगंज विधायक धीरज ओझा भी गुरुवार शव अंत्येष्टि के लिये प्रयागराज जाने तक रखहा बाजार में डटे रहे।
वहीं कैबिनेट मंत्री मोती सिंह आकाश जायसवाल के शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शासन से मिल सकने वाली मदद के लिए सहयोग करने हेतु परिवार को आश्वस्त किया है। अब सोचने वाली बात यह है कि अपराधियों को जमीन खा गई या आसमान निगल गया फिलहाल पुलिस की खुफिया एजेंसियां 6 टीमें बनाकर जल्द खुलासे का दम भर रही है। देखना होगा पुलिस पूर्व के कई मामलों की तरह इसको भी ठंडे बस्ते में डालेगी या जल्द ही हत्यारो की गिरफ्तारी होगी।
