कुशीनगर: नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण…
कुशीनगर। नोडल अधिकारी पी0 गुरु प्रसाद, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मालिक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने टीकाकरण केंद्र, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टॉक रूम, प्रसव कक्ष, शिशु वार्ड, जनरल वार्ड, आयुष्मान भारत, ओपीडी,बालरोग, आदि का निरीक्षण भी किया। इस क्रम में उन्होंने स्टॉक रजिस्टर चेक …
कुशीनगर। नोडल अधिकारी पी0 गुरु प्रसाद, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मालिक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने टीकाकरण केंद्र, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टॉक रूम, प्रसव कक्ष, शिशु वार्ड, जनरल वार्ड, आयुष्मान भारत, ओपीडी,बालरोग, आदि का निरीक्षण भी किया। इस क्रम में उन्होंने स्टॉक रजिस्टर चेक किया और कोविड-19 का स्टॉक रजिस्टर नहीं होने पर शीघ्र स्टॉक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए।

इन अधिकारियों ने टीकाकरण कराने आए लोगों से फस्ट और सेकंड डोज के बारे में पूछा। उपस्थित डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से टीकाकरण की वस्तुस्थिति का पता लगाया। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ के लिए जिलाधिकारी महोदय ने एक टाइम स्लॉट बनाने के आदेश दिए। टीकाकरण हेतु आए लोग एवं विभिन्न वार्डों के बाहर उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल लिया। इस क्रम में उन्होंने डेंगू वायरल फीवर के बारे में भी पूछताछ की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश पटा रिया, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद थे।
