बरेली: लाखों लेने के बाद भी नहीं किया बैनामा, बकाया लूटकर की मारपीट
बरेली, अमृत विचार। प्लाट का सौदा करते हुए सुभाषनगर इलाके के कुछ लोगों ने एग्रीमेंट करवाकर लाखों रुपये ले लिए और बकाया रकम बैनामे के समय लेने की बात कही। लंबे समय के बाद भी बैनामा न कराने पर सीबीगंज इलाके का पीड़ित जब आरोपियों के घर पहुंचा तो उसे लूटने के बाद जान से …
बरेली, अमृत विचार। प्लाट का सौदा करते हुए सुभाषनगर इलाके के कुछ लोगों ने एग्रीमेंट करवाकर लाखों रुपये ले लिए और बकाया रकम बैनामे के समय लेने की बात कही। लंबे समय के बाद भी बैनामा न कराने पर सीबीगंज इलाके का पीड़ित जब आरोपियों के घर पहुंचा तो उसे लूटने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित हरीश कुमार को सुभाषनगर पुलिस से मदद नहीं मिली तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। रविवार की रात कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
सरनिया, सीबीगंज निवासी हरीश कुमार ने बताया कि 4 फरवरी 2015 को सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली के रहने वाले राम सिंह, पूरन लाल व कर्मचारी नगर निवासी संजीव प्रजापति से 231 वर्ग गज के एक प्लाट का तीन लाख रुपये में सौदा किया था। इसका एग्रीमेंट तैयार करते समय 2.50 लाख रुपये का भुगतान हरीश कुमार ने कर दिया था। जमीन के खरीदार को अगले छह माह में 50 हजार रुपये का भुगतान करने के साथ बैनामा कराने की बात तय हुई। एग्रीमेंट के समय लाखों लेने के बाद राम सिंह प्लाट की रजिस्ट्री के लिये टालमटोल करता रहा। काफी कहने के बाद भी जब आरोपी नहीं माने तो उन्हें 3 अगस्त 2015 को नोटिस के माध्यम से बैनामा कराने के लिए सूचित किया। इसके बावजूद भी आरोपी रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंचा। इसी तरह कई बार उसने ऐसे ही हरीश को बुलाया लेकिन खुद नहीं पहुंचा।
1 जुलाई को हरीश कुमार राम सिंह के घर बकाया 50 हजार की रकम लेकर बैनामा कराने की बातचीत करने पहुंचा। जहां राम सिंह ने अपने साथी संजीव प्रजापति के साथ मिलकर हरीश कुमार से 50 हजार रुपये छीन लिए और मारपीट के साथ गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।
