झांसी: बीजेपी नेती भूपेंद्र चौधरी ने किया दावा, यूपी को बताया महंगाई मुक्त…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को घेरना चाहती है। इसी बीच महंगी के मुद्दे को भाजपा के पंचायती राज विभाग के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कहीं महंगाई नज़र नहीं आ रही है। हालांकि पंचायत राज विभाग …

झांसी। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को घेरना चाहती है। इसी बीच महंगी के मुद्दे को भाजपा के पंचायती राज विभाग के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कहीं महंगाई नज़र नहीं आ रही है। हालांकि पंचायत राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने दबी ज़ुबान में महंगाई को थोड़ा स्वीकार भी किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी भाजपा सरकार से खुश हैं और 2022 में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

कोरोना की थमति स्थिती को देखते हुए भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के काम की सराहना की। उन्होंने ये भी कहा कि वैक्सीन लोगों को फ्री में दी जा रही है, फ्री अनाज भी दिया जा रहा है। कोई मंहगाई नहीं है, हम लोग जिन हालात में हैं, उसके हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं।

किसान आंदोलन को लेकर भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि किसान हमेशा देशभक्त रहा है। किसान समुदाय ने देश के लिए बड़ी कुर्बानी दी है लेकिन कुछ लोगों के एजेंडे और राजनीतिक कारणों से आंदोलन किया जा रहा है।

संबंधित समाचार