बाराबंकी: भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा- सभी को साथ लेकर चलूंगा
बाराबंकी। मैं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का काम करूंगा पार्टी का कार्यकर्ता मेरा अंग है भगवान व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जनपद में भाजपा का परचम लहराने का काम करूंगा हैदरगढ़ मेरा परिवार है यह बात भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने अपने स्वागत समारोह में कही। भाजपा के नवनियुक्त …
बाराबंकी। मैं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का काम करूंगा पार्टी का कार्यकर्ता मेरा अंग है भगवान व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जनपद में भाजपा का परचम लहराने का काम करूंगा हैदरगढ़ मेरा परिवार है यह बात भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने अपने स्वागत समारोह में कही। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शशांक ने सबसे पहले हैदरगढ़ पहुंच कर भाजपा के पूर्व विधायक जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित सुंदरलाल दीक्षित से आशीर्वाद लेते हुए उनके साथ अवसानेश्वर महादेव मंदिर में पहुंच कर एक साथ देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना बंदना की।
इसके उसके उपरांत भाजपा विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और कहा कि भाजपा नेतृत्व ने शशांक कुशमेश को बाराबंकी का जिला अध्यक्ष बनाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है तेज तर्रार युवा जिला अध्यक्ष शशांक पार्टी को मजबूत करेंगे। जो शाखाएं हमारी भाजपा रूपी वृक्ष की कमजोर हो रही थी उनको ऑक्सीजन देकर पेड़ को और मजबूत करने का काम करेंगे।
श्री दीक्षित ने यह भी कहा कि शशांक कुशमेश पार्टी के वफादार कार्य करता है यह सभी कार्यकर्ता का दुख दर्द समझते हैं सबको जोड़कर जनपद में एक शक्तिशाली भाजपा बनाने का काम करेंगे उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी मजबूत करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष बदल कर भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द दूर करने का काम किया है।
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने हैदरगढ़ प्रथम आगमन पर पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में कहां की मुझे पिता तुल्य दीक्षित जी जैसे बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिलता रहा तो जनपद में भाजपा का परचम लहराता रहेगा हैदरगढ़ मेरा घर है यहां पर मुझे बहुत ही प्रेम और स्नेह मिलता है यहां के लोगों की समस्याएं मेरी समस्याएं होंगी जो भी मामला अब मेरे सामने आएगा उनका निराकरण कराने का मैं भरपूर प्रयास करूंगा।
जिला अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील कुमार सिंह नीरज वर्मा अतुल रावत प्रेम नारायण दीक्षित पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर मिश्रा पूर्व सभासद स्कंद तिवारी अधिवक्ता अंजनी श्रीवास्तव लल्लन बाबू रविंद्र अग्रवाल अभय तिवारी पंकज दीक्षित संजय तिवारी युवा भाजपा नेता रिंकू रावत रंजीत शर्मा जगदीश मौर्य शिवचरन मौर्य सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
