लखनऊ: खुशी दुबे को लेकर सतीश चंद्र ने भाजपा पर बोला हमला, लगाया यह गंभीर आरोप
लखनऊ । प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के चौथे चरण के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों का जमकर उत्पीड़न हुआ। विकास दुबे की पत्नी खुशी दुबे की जमानत न होने पाए इसलिए भाजपा ने झूठे …
लखनऊ । प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के चौथे चरण के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों का जमकर उत्पीड़न हुआ। विकास दुबे की पत्नी खुशी दुबे की जमानत न होने पाए इसलिए भाजपा ने झूठे कागज बनवाए। महिलाओं के साथ तीन और छह साल के बच्चों को जेल में बंद कर दिया ।
यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार हो रहा है। भाजपा ने दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का जो वादा किया था पूरा नहीं किया। खाते में 15 लाख रुपये देने की बात भी झूठी निकली। पांच किलो अनाज बांटने के लिए अनाज की कीमत से अधिक का झोला बनवा डाला। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी की तस्वीर बदलने की बात करने वाली भाजपा सिर्फ दिखावा कर रही है। अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट में सिर्फ दिखावे के लिए विकास काम हो रहा है। वहां की मूलभूत समस्याएं आज भी वैसी ही हैं। बसपा के सत्ता में आने पर धार्मिक नगरी में विकास शुरू कराया जाएगा।
300 करोड़ का बजट बीजेपी सरकार अपना प्रचार करने पर खर्च कर रही है। कोरोना में यूपी में इतनी अधिक मौतें हुई कि लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए बैकुंठ धाम पर जगह नहीं मिली । जलाने की जगह नहीं बची तो गंगा में लाशें बहा दी गयी । ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौतें हुई और प्रदेश सरकार आक्सीजन उपलब्ध का दावा करती रही । प्रदेश में अपराध पर रोक लगाने का काम किया जाएगा और धार्मिक विशेष के लोगों का उत्पीड़न बंद किया जाएगा।
