लखनऊ: यूपीडा को लगाई 40 लाख की चपत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। यूपीडा के सरकारी खाते से 40 लाख रुपए की चपत लगाने वाले शातिर जालसाज को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित था। मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि आठ अगस्त 2020 को …
लखनऊ। यूपीडा के सरकारी खाते से 40 लाख रुपए की चपत लगाने वाले शातिर जालसाज को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित था। मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि आठ अगस्त 2020 को विभूतिखंड इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर संजय कुमार ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
इस दौरान मैनेजर संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि शातिर जालसाज ने विभूतिखंड इलाके में स्थित यूपीडा के सरकारी खाते से करीब 40 लाख रुपए उड़ा लिया। ऐसे में स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो आरोपी की शिनाख्त जौनपुर जनपद के जानडीह सुरेरी निवासी ओम प्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई थी।
एक नंबर से मिली महाराष्ट्र की लोकेशन
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। एक मोबाइल नंबर उसका जब हाथ लगा तो उसकी लोकेशन महाराष्ट्र में मिली जिसके बाद पुलिस टीम को यहां से रवाना किया। जहां ठाणें पुलिस की मदद से आरोपी को दबोचा जा सका।
पूछताछ में गुमराह करता रहा आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी का नाम ओम प्रकाश श्रीवास्तव है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यूपीडा के सरकारी बैंक खाते से निर्गत किए गए चेक का क्लोन कर अपने साथियों के विभिन्न खातों में रुपयों का भुगतान कराया गया। इसके बाद रुपयों को आपस में बांट लिया गया था।
अन्य साथियों की भी तलाश
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की गिर तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले की जांच-पड़ताल करते हुए अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
