बरेली: आरटीओ में लाइसेंस बनवाने के लिए उमड़ रही भीड़
बरेली, अमृत विचार। लाइसेंस बनवाना इन दिनों किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब आरटीओ में लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने पर दो माह बाद की तारीख मिल रही है। दोबारा लाइसेंस बनने शुरू हुए तो काउंटर पर …
बरेली, अमृत विचार। लाइसेंस बनवाना इन दिनों किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब आरटीओ में लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने पर दो माह बाद की तारीख मिल रही है। दोबारा लाइसेंस बनने शुरू हुए तो काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए वे लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे।
आरटीओ में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में कहीं भी संक्रमण से बचाव का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर न तो हैंड सैनिटाइज का उपयोग किया जा रहा है और न ही थर्मल स्क्री¨निंग। दस्तावेज सत्यापन से टोकन लेने व बायोमेट्रिक कराने के लिए लंबी लाइन लग रही है।
यही नहीं मास्क की अनिवार्यता भी लगभग समाप्त दिखाई दी। जागरुकता के तौर पर कार्यालय में लगातार वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। लेकिन सोशल डिस्टेसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया कि लोगों से मास्क व शारीरिक दूरी के साथ लाइन में लगने को कहा जा रहा है। कोरोना गाइड लाइन का पालन हो सके, इसके लिए टोकन व्यवस्था की गई है।
कब्जे पर फिर किया गया अतिक्रमण
पिछले दिनों आरटीओ के नेतृत्व में कार्यालय के बाहर वन विभाग की जमीन पर कब्जा किए दलालों को हटाया गया था। इसके साथ ही वहां जेसीबी से गड्ढे खोदवाए गए थे। लेकिन एक बार फिर से उन्होंने अतिक्रमण कर लिया है। जबकि इसी जगह से निकलने वाले अधिकारियों को ये कब्जे नहीं दिखाई दे रहे हैं।
