बरेली: पति झूठे आरोपों की सजा काट रहे हैं, उन्हें छोड़ दें साहब…..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झूठे आरोप में पति को फंसाने की बात बताते हुए एक महिला फूट-फूटकर रोती हुई पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची। जहां उसने दो अन्य युवकों पर उसके घर पहुंचकर अनावश्यक तौर पर धनराशि मांगने का आरोप लगाया। साथ ही पति को चोरी करते पकड़े जाने पर हमेशा के लिए जेल भेजने की …

बरेली, अमृत विचार। झूठे आरोप में पति को फंसाने की बात बताते हुए एक महिला फूट-फूटकर रोती हुई पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची। जहां उसने दो अन्य युवकों पर उसके घर पहुंचकर अनावश्यक तौर पर धनराशि मांगने का आरोप लगाया। साथ ही पति को चोरी करते पकड़े जाने पर हमेशा के लिए जेल भेजने की बात कही। महिला का कहना है कि अगर पुलिस द्वारा उनके परिवार को दोबारा प्रताड़ित किया गया तो वह बच्चों समेत आत्मदाह कर लेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मदद का आश्वासन देते हुए सांत्वना दी।

बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली अनीता देवी गंगवार ने बताया कि इज्जतनगर के रहने वाले दो युवक उनके घर आते हैं और अनावश्यक रुपयों की मांग करते हैं। रुपये न देने पर युवकों ने उनके पति महेश राठौर को झूठे आरोपों में जेल भिजवा दिया। दोनों युवक पहले उनकी ससुराल में किराए पर रहते थे। किसी वजह के चलते उन्हें घर से निकाल दिया था। तभी से वह महिला व उसके पति से रंजिश मानते हैं।

महिला ने रोते हुए बताया कि पति के जेल जाने के बाद इतना कर्जा हो गया कि घर भी बेचना पड़ गया। युवकों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए महिला ने कहा कि उनके उनका परिवार समाप्त होने पर आ गया है। उसने कहा कि अगर उसके पति दोबारा चोरी करते हुए पकड़े जाएं तो उन्हें दोबारा जेल भेज देना लेकिन अभी उन्हें छोड़ दिया जाए।

संबंधित समाचार