मिर्जापुर: विंध्याचल गंगा घाट में पलटी नाव, 6 लोगों के डूबने की खबर..तलाश जारी
मिर्जापुर। जिले में एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर एक नाव गंगा नदी में समाहित हो गई। नाव में सवार 12 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। घटना में 6 को बचाया जा सका, वहीं 6 लोग लापता हैं। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट …
मिर्जापुर। जिले में एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर एक नाव गंगा नदी में समाहित हो गई। नाव में सवार 12 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। घटना में 6 को बचाया जा सका, वहीं 6 लोग लापता हैं।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर बुधवार को गंगा नदी पार करते समय एक नाव अनियंत्रित होकर गंगा नदी में डूब गई। घटना में नाव में 12 लोग सवार थे। 12 लोगों में 6 लोगों को बचाया जा चुका है, वहीं 6 लोग अभी भी लापता हैं। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है वहीं राहत बचाव का कार्य जारी है। डूबे हुए सभी लोग रांची के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग दर्शन करने के लिए आए थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 3 बजे विन्ध्याचल अन्तर्गत अखाड़ा घाट पर रांची, झारखण्ड के ग्राम धुरहा निवासी राजेश तिवारी पुत्र भुवनेश्वर तिवारी 35 साल, जो अपने परिवार के साथ विन्ध्याचल दर्शन पूजा करने आए थे। नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस आते समय अचानक नाव डूब गई, जिसमें राजेश तिवारी के साथ परिवार के 12 सदस्य सवार थे। जिनमें से राजेश 35 साल, विकास 28 साल, दीपक 27 साल, वाहन चालक(अज्ञात), अल्का 9 साल, रितिका 7 साल को बचा लिया गया है। वहीं नाव में सवार गुड़िया 28 साल, खुशबू 30 साल, अनीषा 26 साल, सत्यम 5 साल के साथ एक ढाई साल का बच्चा और एक 3 महिने की बच्ची डूब गएं।
क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद है। स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों की मदद से डूबे हुए 6 लोगों की तलाश की जा रही है।
